ׂ╰┈➤ घायलों को निकालकर उपचार के लिए सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया
सीएनइ रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज सोमवार सांय जनपद के जागेश्वर विधानसभा अंतर्गत नैनी मोटरमार्ग में वाहन दुर्घटना हो गई है। जिसमें एक बुलेरो अनियंत्रित होकर करीब 50 फिट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन चालक समेत 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें रेस्क्यू कर सीएचसी धौलादेवी ले जाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक आज शाम लगभग 6 बजे नैनी रोड में जाख लीसा डिपो के समीप एक मोड़ पर बुलेरो संख्या UK 04TA 5525 का संतुलन गड़बड़ा गया और वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। वाहन में सवार वाहन चालक समेत कुल 07 लोगों को खाई से निकालकर स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया गया है। कुछ को 108 आपातकालीन वाहन और कुछ को प्राइवेट वाहन के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है, जिनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आने की सूचना है। घायलों में वाहन चालक सचिन बोरा पुत्र राजन सिंह (26 वर्ष) निवासी चमुवा जागेश्वर, काजल कार्की पुत्री जगत सिंह (20 वर्ष) निवासी, चमुवा जागेश्वर, शिवम कार्की पुत्र केसर सिंह (20 वर्ष) निवासी चमुवा जागेश्वर, विपिन सिंह पुत्र रमेश सिंह (20 वर्ष) निवासी चमुवा जागेश्वर, सोनू सिंह पुत्र राजन सिंह (18 वर्ष) निवासी चमुवा जागेश्वर, अजय सिंह पुत्र आनंद सिंह (18 वर्ष) निवासी पबगाड़ जागेश्वर तथा अंकित कार्की पुत्र पूरन सिंह (18 वर्ष) निवासी पबगाड़ जागेश्वरशामिल हैं।


