HomeBreaking Newsमां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गया किशोर, दोस्तों से...

मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गया किशोर, दोस्तों से मांग रहा था पैसे..

काठगोदाम पुलिस ने कुछ घंटों में खोज निकाला

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर 15 वर्षीय गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ और काउंसिलिंग के दौरान सामने आया कि मां की डांट-फटकार से नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया था और अगले दिन दिल्ली अथवा गुजरात जाने की योजना बना रहा था। इसके लिए वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों से आर्थिक मदद भी मांग रहा था।

ADVERTISEMENTS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के चलते किशोर को कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोज लिया गया, जिससे एक संभावित अप्रिय घटना टल गई।

पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात लगभग 12:30 बजे शिकायतकर्ता हरीश लाल, पुत्र स्वर्गीय राम लाल, निवासी गुसाईं चौराहा, कुमाऊं कॉलोनी, दमुवाढूंगा ने पुलिस चौकी दमुवाढूंगा में सूचना दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र युवराज उर्फ साहिल शाम करीब 4:30 बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया और किशोर की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने समन्वित अभियान चलाते हुए शहर और आसपास के संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जबकि रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, रोडवेज बस स्टेशन तथा अन्य संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस की सक्रियता रंग लाई और रविवार सुबह लगभग 10:45 बजे गुमशुदा किशोर को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

किशोर एवं उसके परिजनों की काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि दिन में मां की डांट-फटकार से नाराज होकर वह अपने एक मित्र के घर चला गया था। उसने अगले दिन बस के माध्यम से दिल्ली अथवा गुजरात जाने की योजना बनाई थी। यात्रा के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से वह सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों से आर्थिक सहायता भी मांग रहा था। हालांकि, इससे पहले कि वह कहीं जा पाता, पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

काउंसिलिंग के दौरान किशोर ने भविष्य में बिना बताए घर छोड़कर नहीं जाने का आश्वासन दिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

बरामदगी अभियान में पुलिस टीम के साथ मुख्य आरक्षी भुवन चन्द्र तथा आरक्षी टीका राम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments