HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में 9 अगस्त को 'श्रावण मास रुद्रपूजा'

अल्मोड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में 9 अगस्त को ‘श्रावण मास रुद्रपूजा’

╰┈➤ बेंगलुरु से आएंगे गुरुदेव श्री श्री रविशंकर संग वेद पंडित, पूरा वातावरण बनेगा शिवमय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर के प्रसिद्ध मंदिरों में शुमार त्रिपुरा सुंदरी मंदिर आगामी 09 अगस्त को व्यापक चहल-पहल रहेगी। जहां से देवाधिदेव भगवान शिव की आराधना में मंत्रोच्चारों के स्वर पूरे वातावरण में गुंजायमान होंगे। दरअसल, इस तिथि को मंदिर में ‘द आर्ट आफ लिविंग’ संस्था की ओर से भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहा है। जिसे ‘श्रावण मास रुद्रपूजा’ नाम दिया गया है। खास बात यह है कि इस अनुष्ठान में बेंगलुरु आश्रम से गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के साथ ही वेद पंडित शिरकत कर रहे हैं। जिससे कार्यक्रम की महत्ता बढ़ गई है।

द आर्ट आफ लिविंग की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान का आगाज 09 अगस्त, 2026 (रविवार) को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में अपराह्न 4 बजे से होगा। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सोलफुल सत्संग, संकल्प, रुद्राभिषेक मुख्य आकर्षण हैं और अंत में भक्त समुदाय को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। आयोजकों ने सभी शिव भक्तों से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है, ताकि सामूहिक रूप से भगवान शिव से सभी के जीवन में शांति, सुख-समृद्धि की कामना की जा सके। जिन भक्तों को इस कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारी लेनी हो, तो वे मोबाइल नंबरों 8477978702 व 8527265505 से संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments