HomeCrimeकिच्छा : डोडे व कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

किच्छा : डोडे व कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

किच्छा। पुलभट्टा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोडे तथा कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलभट्टा थाना प्रभारी विनोद जोशी के अनुसार पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही कर ग्राम शैह दौरा, थाना किच्छा, जिला उधम सिंह नगर निवासी गुरमीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह को करीब 40 लीटर शराब के साथ दबोच लिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दूसरे मामले में थाना पुलिस की टीम ने करीब 7 किलो प्रतिबंधित डोडे के साथ आरोपी मुख्तियार अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद जोशी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में नशे की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments