CNE REPORTER, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सेक्स रैकेट के चर्चित मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में आरोपी लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। उसे हल्द्वानी के जजी कोर्ट तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

✒️ यह भी पढ़ें — मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या है इनसाइड स्टोरी ?
11 जून को हुआ था सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। मामले में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में धारा 3, 4, 5, 6 एवं 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था।
✒️ यह भी पढ़ें — रुद्रपुर: लापता रिजवान का शव नदी में मिला, हत्या की आशंका
जजी कोर्ट तिराहे से दबोचा गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी राहुल जायसवाल (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संजय जायसवाल, निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, पोस्ट आनंदपुर, शिवालिक स्कूल के पास, आरटीओ रोड, हल्द्वानी को 24 जुलाई 2026 को जजी कोर्ट तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
✒️ यह भी पढ़ें — डॉ. दिनेश चंद्र पुनेरा बने बेस अस्पताल अल्मोड़ा के चिकित्सा अधीक्षक



