HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पंचपदीय पद्धति से शिक्षण को प्रभावी व रूचिकर बनाने का पाठ...

अल्मोड़ा: पंचपदीय पद्धति से शिक्षण को प्रभावी व रूचिकर बनाने का पाठ पढ़ाया

╰┈➤ विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में शिक्षकों की एक दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा में शिक्षकों की एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें पंचपदीय शिक्षण पद्धति की विस्तार से जानकारी देकर उसका लाभ कक्षाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, प्रधानाचार्य गोदावरी चतुर्वेदी, देवेन्द्र नयाल एवं नंदन सिंह गैलाकोटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया और सरस्वती वंदना के साथ कार्यशाला का आगाज हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों से रूबरू कराना, शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना, सहभागितापूर्ण एवं छात्र-केंद्रित बनाना था। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक एवं स्रोत व्यक्ति देवेश भट्ट ने पंचपदीय शिक्षण के अधीति, बोध, अभ्यास, प्रयोग तथा प्रसार आदि चरणों पर आधारित पाठ योजना की विस्तार से जानकारी दी। वहीं गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह कार्य तथा स्थानीय परिवेश से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से प्रभावी अध्यापन की विधियों का प्रदर्शन किया गया।

प्रशिक्षण में संकुल के लगभग 120 प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का अभ्यास किया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों से प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई। संचालन भूपेश पंत जी ने किया। कार्यशाला के समापन पर आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से शिक्षण कार्य अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनेगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments