HomeAccidentब्रेकिंग न्यूज : पहाड़ी से जा टकराई अनियंत्रित बाइक, चालक गंभीर, अल्मोड़ा...

ब्रेकिंग न्यूज : पहाड़ी से जा टकराई अनियंत्रित बाइक, चालक गंभीर, अल्मोड़ा रेफर

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। क्वारब से चोपड़ा के बीच एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

ADVERTISEMENTS

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा। इसी दौरान मौके पर मौजूद पत्रकार अनूप सिंह जीना ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल क्वारब पुलिस चौकी को हादसे की सूचना दी। साथ ही समय गंवाए बिना घायल को हाईकोर्ट के अधिवक्ता बलजीत राजोरिया की कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. कविता जोशी तथा ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोटों को देखते हुए उसकी हालत चिंताजनक मानते हुए बेहतर उपचार के लिए तत्काल अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल को अस्पताल पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई में क्वारब चौकी के पुलिस कांस्टेबल गोपाल बिष्ट तथा एक होमगार्ड कर्मी ने भी सक्रिय सहयोग किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घायल बाइक चालक की पहचान जीवन मेहता 36 वर्ष पुत्र भगवत सिंह निवासी ग्राम बिंतोला, बल्टा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह फिलहाल बाड़ेछीना, पेटशाल रह रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments