HomeBreaking Newsनैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: सट्टेबाज समेत तीन गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: सट्टेबाज समेत तीन गिरफ्तार

92 पाउच कच्ची शराब भी बरामद

हल्द्वानी/लालकुआँ। नैनीताल पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर सट्टा संचालित कर रहे एक व्यक्ति और कच्ची शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा सामग्री, नकदी और कुल 92 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई है। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने गौला बाईपास रोड पर चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे समीर पुत्र शरीफ (31), निवासी लाइन नंबर-17, शमा होटल वालों के घर के पीछे, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,520 रुपये नकद बरामद हुए। उसके खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लालकुआँ में 92 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआँ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। 2 किलोमीटर सर्विस रोड के पास से अनिल कुमार पुत्र सिद्धार्थ, निवासी वीआईपी गेट, 2 किलोमीटर, लालकुआँ को 49 पाउच कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं, खुरिया खत्ता नंबर-12, बिंदुखत्ता से प्रकाश सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता को 43 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस की ओर से कांस्टेबल लक्ष्मण राम और कांस्टेबल शिवम कुमार तथा लालकुआँ पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल प्रहलाद सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments