HomeUttarakhandNainitalकैंची धाम: खोया हुआ पर्स पाकर भावुक हुईं बुजुर्ग महिला

कैंची धाम: खोया हुआ पर्स पाकर भावुक हुईं बुजुर्ग महिला

नैनीताल पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

CNE REPORTER : कैंची धाम में दर्शन के लिए आईं बुजुर्ग महिला का नकदी, सोने के आभूषण और दस्तावेजों से भरा पर्स नैनीताल पुलिस ने खोजकर सुरक्षित वापस लौटाया है, जिससे महिला ने पुलिस की तत्परता और ईमानदारी के प्रति आभार जताया है।

ADVERTISEMENTSAd

कैंची धाम में धार्मिक दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला का पर्स कहीं गिर गया था, जिसमें ₹30,000 की नगद धनराशि, सोने की कान की बालियां और महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज मौजूद थे। सूचना मिलने पर सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने समय रहते सामान बरामद किया और महिला से संपर्क कर उन्हें उनका कीमती सामान सकुशल सौंप दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पर्यटन सीजन और विशिष्ट व्यक्ति आवागमन (वीआईपी मूवमेंट) के दृष्टिगत सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के साथ-साथ मानवता और ईमानदारी की मिसाल भी पेश कर रही है। इसी क्रम में आज 28 जून 2026 को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में ड्यूटी पर तैनात सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) की टीम के उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह राणा और कांस्टेबल रोहित सिंह को सड़क किनारे लावारिस हालत में एक पर्स मिला।

पुलिस टीम ने पर्स मिलने पर तत्काल उसकी जांच की, जिसमें नकदी, सोने के आभूषण और एक [आधार कार्ड] सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित पाए गए। टीम ने बिना समय गंवाए पर्स में मिले दस्तावेजों के माध्यम से महिला की पहचान सुनिश्चित की और संपर्क साधा। जानकारी करने पर पता चला कि पर्स सुश्री सोनाली देवी, निवासी- हाउस नंबर- 8, सी-ब्लॉक, सेक्टर एमयू, गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश का है, जो बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन हेतु आई थीं।

अपना कीमती सामान और खोए हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज वापस पाकर बुजुर्ग महिला भावुक हो उठीं। उन्होंने नैनीताल पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments