HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: ज्ञानोदय उमावि डुंगरा में स्थापना दिवस पर बिखरी सांस्कृतिक छटा

अल्मोड़ा: ज्ञानोदय उमावि डुंगरा में स्थापना दिवस पर बिखरी सांस्कृतिक छटा

► दो बच्चों को​ मिला कमला नेहरू पुरस्कार, उत्कृ​ष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित
► मुन्नी​ बिष्ट ने बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता वाले बच्चों को दी 10 हजार की सम्मान राशि

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के भनोली तहसील एवं धौलादेवी ब्लाक अंतर्गत स्थित ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरा में स्थापना दिवस भव्यता से मनाया गया। जहां छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति से जुड़े गीतों व सामूहिक नृत्य से समां बांधा। कर्णप्रिय लोकगीतों व बच्चों के मनमोहक कार्यक्रमों से ओतप्रोत होकर विद्यालय की शिक्षिकाएं भी खुद को रोक नहीं पाई और लोकगीतों पर वह भी थिरकीं। स्थापना दिवस पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार बांटकर सम्मानित किया गया। (आगे पढ़िए…)
बच्चों ने पेश किए विविध कार्यक्रम

बीते शुक्रवार को ज्ञानोदय उमावि डुंगरा में सांस्कृतिक वातावरण से व्यापक चहल-पहल रही। 24वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक शांति बिष्ट व प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया और सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। विद्यालय के एमडी जवाहर सिंह बिष्ट ने विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर दसवीं की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना के अलावा कुमाऊंनी गीत के साथ सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। नौवीं कक्षा की बालिकाओं ने भी कुमाऊंनी लोक गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश किया। हेड ब्वाय चेतन चौहान व हेड गर्ल प्रियंका ने क्रमश: हिंदी व अंग्रेजी में स्वागत भाषण दिया। इसके अलावा कक्षा नर्सरी व केजी कक्षाओं से 8वीं कक्षा तक के नन्हे बच्चों ने प्रेरक नाटक समेत विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों का खूब मन मोहा और खूब तालियां बटोरीं। (आगे पढ़िए…)

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

समारोह में इस बार बोर्ड परीक्षा में अव्वल बच्चों के साथ विविध गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। राइंका भनोली के पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी मुन्नी बिष्ट की ओर से इस बार बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान उत्तीर्ण हुए विद्यालय के विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप कुल 10 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई। यह धनराशि मेधावी सोनी बिष्ट बिष्ट, पंकज बिष्ट, तन्नू, भाष्कर पांडे व पूजा को बांटी गई। इनके अलावा कमला नेहरू पुरस्कार वर्ष 2023—24 के लिए चयनित दो विद्यार्थियों मीनाक्षी शर्मा व योगेश चौहान को पुरस्कृत किया गया। (आगे पढ़िए…)
सांस्कृतिक माहौल में शिक्षिकाएं भी थिरकीं

स्थापना दिवस कार्यक्रम में ऐसी सांस्कृतिक बयार चली कि विद्यालय की शिक्षिकाएं भी लोक गीतों पर थिरक पड़ी। उन्होंने सामूहिक नृत्य किया और उन्होंने झोड़ा गायन भी किया। (आगे पढ़िए…)
इन्होंने दिया खास सहयोग

कार्यक्रम को संपन्न कराने में वरिष्ठ शिक्षक चंद्रमणि पांडे, खड़क सिंह बिष्ट समेत ईश्वर टम्टा, गोपाल सिंह चौहान, रेनू पांडेय, शीला बिष्ट, नीतू महरा, मधु बिष्ट, डा. रूचि, बबीता पांडेय, बबीता, अमर राम, प्रेरणा व संतोषी पांडे आदि शिक्षक—शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कई अभिभावक भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments