HomeBreaking Newsपुष्पा कुमारी बनीं SIR का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाली पहली BLO

पुष्पा कुमारी बनीं SIR का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाली पहली BLO

दिन-रात की मेहनत से हासिल किया लक्ष्य

पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है…..

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर। “पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है, मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है।” इस कहावत को चरितार्थ करते हुए पुष्पा कुमारी ने अपनी अथक मेहनत के दम पर रामनगर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एसआईआर (SIR) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ बनकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

ADVERTISEMENTSAd

रामनगर के मुख्य बाजार वार्ड संख्या-5 के भाग संख्या-31 के अंतर्गत ज्वाला लाईन, बजाजा लाईन, गांधी गली, नई लाईन और सराय गली में बीएलओ का प्रभार देख रहीं जीपीपी कन्या इण्टर कॉलेज की स्पोर्ट्स टीचर पुष्पा कुमारी ने प्री-एसआईआर से लेकर वर्तमान चरण तक दिन-रात मेहनत की। पुष्पा ने अपने क्षेत्र के कुल 850 मतदाताओं के लिए कुल 1700 फॉर्म (डबल फॉर्म) भरकर शनिवार, 20 जून को अपने लक्ष्य को सौ प्रतिशत पूरा किया। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सौंप दी है। उपजिलाधिकारी रामनगर ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुष्पा कुमारी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

परिवार और सहयोगियों का मिला साथ

पुष्पा कुमारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय उपजिलाधिकारी रामनगर, बीएलओ ऑब्जर्वर अखिलेश मेंदोलिया, विनोद कुमार चोपड़ा तथा सहयोगी जीपीपी लिपिक नेहा शर्मा, वार्ड सभासद शिवि अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. जफर सैफी, भाजपा बीएलए ममता गर्ग, कांग्रेस बीएलए जहीर अब्बास और क्षेत्र के सभी जागरूक मतदाताओं को दिया है।

इस चुनौतीपूर्ण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पुष्पा ने व्यक्तिगत स्तर पर बड़ा त्याग किया। उन्होंने बताया कि कार्य की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी छह वर्षीय पुत्री दार्शी गुसाई को शिक्षक पति कुलदीप सिंह गुसाई के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिया था, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के अपना दायित्व निभा सकें।

संवेदनशीलता और चुनौतियों का सामना

बीएलओ पुष्पा ने बताया कि इस कार्य के दौरान कई चुनौतियां आईं, जिसमें वार्ड की दो मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला मतदाताओं (माँ-बेटी) के फॉर्म भरने की प्रक्रिया सबसे चुनौतीपूर्ण थी। हालांकि, उन्होंने संवेदनशीलता के साथ धैर्यपूर्वक इन कठिनाइयों को पार किया और सभी के फॉर्म सफलतापूर्ण भरवाए। अंत में, पुष्पा ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं का उनके पूर्ण सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments