HomeUttarakhandAlmoraवैश्विक मंच पर अल्मोड़ा: 'पेन एंड पैलिएटिव केयर' का काम E-Hospice UK...

वैश्विक मंच पर अल्मोड़ा: ‘पेन एंड पैलिएटिव केयर’ का काम E-Hospice UK में प्रकाशित

✍️ सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की उपलब्धि
✍️ संस्थान के साथ पूरे उत्तराखंड खासकर कुमाऊं क्षेत्र के लिए गौरव का​ विषय: प्राचार्य

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा में एनेस्थीसियोलॉजी विभाग द्वारा संचालित ‘दर्द एवं उपशामक चिकित्सा’ (Pain and Palliative Care) सेवा संबंधी कार्य को विश्व की प्रतिष्ठित ‘उपशामक चिकित्सा मंच’ (E-Hospice, London, United Kingdom-UK) में प्रकाशित किया गया है। जो मेडिकल संस्थान की बड़ी उपलब्धि तो है ही, साथ ही पूरे उत्तराखंड खासकर कुमाऊं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह जानकारी मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने दी है।

उल्लेखनीय है कि ई-हॉस्पिस विश्व स्तर पर हॉस्पिस एवं पेलिएटिव केयर के क्षेत्र में अग्रणी डिजिटल मंच है, जहां विभिन्न देशों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों को स्थान दिया जाता है। इसी में मेडिकल कालेज अल्मोड़ा के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में संचालित ‘दर्द एवं उपशामक चिकित्सा’ सेवाओं के कार्यों को जगह मिली है। प्रकाशित रिपोर्ट में पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में दर्द एवं उपशामक चिकित्सा सेवाओं को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं में सफलतापूर्वक एकीकृत करने, समर्पित ओपीडी एवं वार्ड की स्थापना, गृह आधारित सेवाओं तथा सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सीपी भैसोड़ा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) उर्मिला पलारिया, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आदित्य कुमार चौहान तथा पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की प्रतिष्ठित संस्था ई-हॉस्पिस, लंदन में संस्थान के कार्य का प्रकाशित होना इस बात का प्रमाण है कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज शिक्षा, शोध और रोगी सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। प्राचार्य डा. भैसोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के सभी संकाय सदस्यों एवं चिकित्सकों को समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी तथा भविष्य में भी संस्थान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments