✍️ सोबन सिंह जीना विवि के प्रथम दीक्षांत में राज्यपाल ने किया सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के मनान क्षेत्रांतर्गत ग्राम ‘भाट नयाल ज्यूला’ और वर्तमान में अल्मोड़ा के मल्ला खोल्टा मोहल्ले की निवासी कृतिका कांडपाल को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया है।

यह सम्मान उन्हें आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। कृतिका ने एलएसएम कैंपस पिथौरागढ़ से बायो ग्रुप में स्नातक की परीक्षा सर्वोच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण कर इस विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बचपन से ही मेधावी रही कृतिका वर्तमान में दून कालेज से भूगर्भ विज्ञान विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है। कृतिका की इस उपलब्धि से उसके पिता पंकज कांडपाल, माता वंदिता कांडपाल, दादा मोहन चंद्र कांडपाल व दादी चंद्रा कांडपाल समेत अन्य परिजन गदगद हैं। कैंपस का नाम रोशन करने से एलएसएम कैंपस पिथौरागढ़ में भी खुशी है। उन्हें कैंपस के निदेशक ने शुभकामनाएं प्रदान की हैं।


