HomeUttarakhandAlmoraबियरशिबा विद्यालय अल्मोड़ा में छात्र परिषद चुनाव: नए नेतृत्व का उदय

बियरशिबा विद्यालय अल्मोड़ा में छात्र परिषद चुनाव: नए नेतृत्व का उदय

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए छात्र प्रतिनिधि

अलंकरण समारोह में मिली नई जिम्मेदारियां

CNE REPORTER, अल्मोड़ा: बियरशिबा विद्यालय, अल्मोड़ा में विद्यार्थी परिषद चुनाव एवं अलंकरण समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़चढ़कर भाग लिया।

ADVERTISEMENTSAd

विद्यालय की डायरेक्टर दीपिका विल्सन एवं उपप्रधानाचार्य हरीश काण्डपाल ने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, लोकतंत्र में मतदान के महत्व तथा गोपनीयता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए तथा विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए। इसके पश्चात प्रत्याशियों ने जनरल गैदरिंग में अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष रखे। सभी विद्यार्थियों ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया।

भव्य अलंकरण समारोह

सोमवार को आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा के टूआईसी तपन कुमार दास एवं बियरशिबा विद्यालय के पूर्व छात्र शुभम काण्डपाल (असिस्टेंट कमिश्नर, जीएसटी) उपस्थित रहे। एन.सी.सी. के विद्यार्थियों द्वारा परेड के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय की डायरेक्टर एवं उपप्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोरमा आर्या द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि तपन कुमार दास एवं शुभम काण्डपाल ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की डायरेक्टर दीपिका विल्सन ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए विद्यालय में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु अपने वादों को पूरा करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित छात्र परिषद एवं क्लब पदाधिकारी

विद्यालय में आयोजित छात्र परिषद एवं विभिन्न क्लबों के लिए चयनित छात्र—छात्राओं की सूची निम्नवत है:

सीनियर वर्ग के निर्वाचित पदाधिकारी:

  • हेड बॉय: युवराज रावत | हेड गर्ल: दिव्या रावत
  • वाइस हेड बॉय: आयुष बिष्ट | वाइस हेड गर्ल: वंशिका बिष्ट

जूनियर वर्ग के निर्वाचित पदाधिकारी:

  • हेड बॉय: संकल्प त्रिपाठी | हेड गर्ल: गरिमा नयाल
  • वाइस हेड बॉय: आरव अधिकारी | वाइस हेड गर्ल: जिया गोस्वामी

हाउस वार नेतृत्व:

  • रेड हाउस (सीनियर): कैप्टन बॉय – इशान जोशी, कैप्टन गर्ल – काशिश भारती, वाइस कैप्टन बॉय – गौरांग जोशी, वाइस कैप्टन गर्ल – वैष्णवी आर्यन।
  • रेड हाउस (जूनियर): कैप्टन बॉय – विशाल बिष्ट, कैप्टन गर्ल – मेदिनी धैला।
  • ब्लू हाउस (सीनियर): कैप्टन बॉय – तनमय सनवाल, कैप्टन गर्ल – हार्मिका, वाइस कैप्टन बॉय – कृष्णा धैला, वाइस कैप्टन गर्ल – अदिति रावत।
  • ब्लू हाउस (जूनियर): कैप्टन बॉय – बिपिन चंद्र/बिपिन चंद्रा, कैप्टन गर्ल – प्रियंका साह।
  • ग्रीन हाउस (सीनियर): कैप्टन बॉय – सियोल, कैप्टन गर्ल – प्राची गुप्ता, वाइस कैप्टन बॉय – विजय भट्ट, वाइस कैप्टन गर्ल – तन्या टम्टा।
  • ग्रीन हाउस (जूनियर): कैप्टन बालक – नितिन मेहरा, कैप्टन बालिका – प्रिया गोस्वामी।
  • येलो हाउस (सीनियर): कप्तान बालक – रुद्र पवार, बालिका – कनिष्का बिष्ट, उप-कप्तान बालक – शिवम कर्नाटक, बालिका – यशस्वी पंत।
  • येलो हाउस (जूनियर): कप्तान बालक – गौरांश मेहता, बालिका – वैभवी तिवारी।

सांस्कृतिक एवं अन्य विभाग:

  • सांस्कृतिक प्रमुख (सीनियर): स्पर्श कुमार, पलक वासी (उप: दिव्यांश सामंत, वर्षा मेहता)।
  • सांस्कृतिक प्रमुख (जूनियर): शिवांग आर्य, श्रृष्टि मेहता।
  • खेल कप्तान (सीनियर): हर्षित अल्मिया, दिव्यांशी (उप: आयुष कुमार, निकिता)।
  • खेल कप्तान (जूनियर): मयंक रावत, प्रियंका रावत।
  • अनुशासन प्रभारी (सीनियर): अयाज, साक्षी रावत (उप: शांतनु सिजवाली, हर्षिता राणा)।
  • अंग्रेज़ी बोलचाल प्रभारी: कृष्णा बिष्ट, आद्या (उप: अश्विन, जया)।
  • इको क्लब प्रमुख: उर्वशी बिष्ट, शिवानी बिष्ट, वंदना सिंह।
  • साहित्यिक क्लब: शिरीष साह, आराध्या बिष्ट।

आभार और भविष्य की कामना

सभी चयनित छात्र-छात्राओं का मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय की डायरेक्टर एवं उप प्रधानाचार्य द्वारा अलंकरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर दीपिका विल्सन एवं उपप्रधानाचार्य हरीश काण्डपाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरूपेन्द्र तलवार एवं मुस्कान तलवार ने सभी निर्वाचित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments