HomeUttarakhandAlmoraकैंची धाम मेले का असर: अल्मोड़ा की तरफ से भी बदले वाहनों...

कैंची धाम मेले का असर: अल्मोड़ा की तरफ से भी बदले वाहनों के रूट

➤ एक दिन का मेला और चार दिन लंबा फेरा काटकर करना होगा सफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अब चार दिन फिर वाहनों और यात्रियों को लंबा फेरा काटकर गुजरना पड़ेगा। लगातार कैंची में जाम की समस्या से तो लोग परेशान रहते ही हैं, लेकिन अब 15 जून को कैंचीधाम में लगने वाले मेले के कारण रूट डायवर्जन का फरमान जारी हो गया है। मेला एक दिन है, किंतु लोगों को 4 दिन फजीहत झेलनी पड़ेगी।

जनपद नैनीताल के कोतवाली भवाली क्षेत्रान्तर्गत कैंचीधाम में लगने वाले मेले के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा से जनपद नैनीताल की ओर जाने वाले हल्के व भारी सवारी/माल वाहनों के आवागमन का रूट डायवर्ट प्लान/जीरो जॉन प्लान तैयार कर लिया गया है। यह प्लान 13 जून से 16 जून तक लागू रहेगा। अल्मोड़ा पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान इस प्रकार है:—

1- बागेश्वर-गरूड़–सोमेश्वर-अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी/माल वाहन-सिकुड़ा बैण्ड से वाया लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।
2- पिथौरागढ़–शेराघाट-बेरीनाग–गंगोलीहाट-दन्या से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी/माल वाहन बाडीछीना-सुवाखान तिराहा वाया लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।
3- रानीखेत-द्वाराहाट-चौखुटिया से हल्द्वानी जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी/माल वाहन भतरौजखान वाया रामनगर होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments