HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मानसिक रोगी महिला ने रात से लगातार सड़कों पर काटा हंगामा

बागेश्वर: मानसिक रोगी महिला ने रात से लगातार सड़कों पर काटा हंगामा

➤ उसने परिजनों को दांत काटकर जख्मी कर दिया, पुलिस ने बमुश्किल काबू किया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां मंडलसेरा निवासी एक 40 साल व​र्षीया मानसिक रोगी महिला ने जिला अस्पताल तहसील, मॉल सहित नगर की सड़कों में जमकर हंगामा काटा। उसका हंगामा गुरुवार की रात से शुरू हुआ और शुक्रवार दिनभर चलता रहा। परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन ने उनके हाथों में दांत से काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने महिला को किसी तरह काबू किया।

परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ्य चल रही है। गुरुवार की रात वह अचानक घर से शहर की ओर निकल गई। जैसे ही वह घर से निकली तो परिवार के लोग भी उसके पीछे निकले। रात दो बजे महिला जिला अस्पताल में चली गई और वहां शोर-शराबा करने लगी और अस्पताल में हड़कंप मच गया। तीमारदार वार्डों से बाहर निकलने लगे। जिला अस्पताल व परिजनों ने कोतवाली पुलिस बुलाई। इसके बाद भी महिला काबू में नहीं आई। उस वक्त महिला के साथ उसका पति, जवाई, बेटी भी अस्पताल में मौजूद हैं। परिजनों ने पकड़ने का प्रयास किया गया, तो महिला द्वारा उन्हें अपने दांतों व नाखुनों से काट दिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का पूर्व से ही बरेली से इलाज चल रहा है। महिला के तीन बच्चे हैं, दो लड़की एक लड़का। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि पति नगर में प्राइवेट नौकरी करता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments