HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर से अल्मोड़ा राहुल गांधी की रैली में उमड़ेगा रेला

बागेश्वर से अल्मोड़ा राहुल गांधी की रैली में उमड़ेगा रेला

➤ जिला कांग्रेस कमेटी तैयारी में जुटी, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली में जनपद से 2500 लोग प्रतिभाग करेंगे। जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अल्मोड़ा में होने जा रही रैली में जनपद के हर गांव से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। जिसमें महिलाओं, युवा कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों, वीर नारियां रैली में शामिल होंगे। इसके लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी गयी है। उन्होंने कहा कि यह रैली कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी। रैली को सफल बनाने के लिए गरुड़, कांडा, काफलीगैर, दुगनाकुरी, कपकोट में अधिक से अधिक लोगो को रैली में ले जाने की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

बैठक में तय की हुआ कि जनपद से पारंपरिक वेशभूसा एवं वाद्ययन्त्रों को लेकर प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की ये जिम्मेदारी होगी कि जिन लोगो को रैली में ले जारहे है उन्हें घर तक लाने की भी जिम्मेदारी होगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया, लोकमणि पाठक, बालकृष्ण, नवीन साह, सुंदर मेहरा, चामू देवली, बलवंत राम, नवल टम्टा, प्रमोद कुमार, नवीन टम्टा, कुंदन गोस्वामी, प्रेम राम, हरीश धपोला आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments