HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन कर उठाई आवाज

अल्मोड़ा: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन कर उठाई आवाज

➤ एक ही समय में अग्निवीर भर्ती और विवि की परीक्षा से असंमजस

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां सोबन​ सिंह जीना विश्वविद्यालय की परीक्षा और अग्निवीर भर्ती परीक्षा एक ही दिन पड़ने से कई वे छात्र असंमजस की स्थिति में हैं, जो अग्निवीर की परीक्षा में शामिल होना है। इसी बात को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अल्मोड़ा इकाई ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और इस असमंजस का समाधान निकालने की मांग की।

परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनेक विद्यार्थियों की अग्निवीर भर्ती परीक्षा एवं विश्वविद्यालय की परिसर परीक्षाओं की तिथियां एक ही समय पर तय हैं। जिससे विद्यार्थियों के समक्ष गंभीर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक ओर विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य का सवाल है, तो दूसरी ओर सेवा का अवसर। परिषद कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को विशेष अवकाश अथवा वैकल्पिक परीक्षा की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी को अपने भविष्य से समझौता न करना पड़े। परिषद नेताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना विश्वविद्यालय प्रशासन का दायित्व है तथा इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। अन्यथा परिषद चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। धरना प्रदर्शन में एबीवीपी के नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, दीपक लोहनी, दीपक राठौर, नीरज टाकूली, प्रवीण, मनीष, निखिल उप्रेती, सुमित जोशी, मनीष आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments