HomeAccidentबागेश्वर: कार खाई में​ गिरी, चालक समेत तीन लोग घायल

बागेश्वर: कार खाई में​ गिरी, चालक समेत तीन लोग घायल

➤ विजयपुर-ढपटी सड़क में हुआ हादसा, सभी सीएचसी कांडा में भर्ती

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले की तहसील कांडा अंतर्गत विजयपुर-ढपटी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी कांडा भर्ती किया गया है। चालक के सिर पर गंभीर चोट है। अन्य यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके-02-7436 शुक्रवार को ढप्टी से विजयपुर की ओर आ रही थी। ढप्टी के पास चालक का कार से संतुलन हो गया और कार खाई में गिर गई। इस हादसे में 46 वर्षीय ढप्पटी गांव निवासी चालक दीपक धामी पुत्र केशर सिंह धामी, 32 साल की अनीता दफौटी पत्नी सज्जन सिंह निवासी दफौट गांव तथा उनकी नौ साल की बेटी भूमिका घायल हो गई। ग्राम प्रधान नीमा धामी ने थानाध्यक्ष कांडा बलवंत कम्बोज को फोन से घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों ने स्कूल जाते समय गाड़ी गिरते हुए देखी। सूचना ग्रामीणों को भी दी। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों को सुरक्षित खाई से निकाला गया। 108 की मदद से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लाया गया। चालक व महिला की हालत गंभीर बनी है, जबकि बच्ची सुरक्षित है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर पांडेय ने बताया चालक के सिर कंधे में गम्भीर चौंटें हैं। महिला के सिर व कमर, कंधे में चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments