HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 33 खिलाड़ी रवाना

बागेश्वर: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 33 खिलाड़ी रवाना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले के 33 खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को काशीपुर रवाना हुए।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

इस प्रतियोगिता में 23 बालक और 10 बालिकाएं शामिल हैं, जो विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की यह प्रतियोगिता काशीपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। बागेश्वर के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। खिलाड़ियों के साथ कोच किशोर कुमार और सुमन नेगी भी काशीपुर रवाना हुए हैं। दोनों कोच प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देंगे। रवाना होने से पूर्व, जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो ऐसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें। खिलाड़ियों में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments