HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रंगकर्मी एवं कर्मचारी नेता अमरनाथ सिंह नेगी की धर्मपत्नी का निधन,...

अल्मोड़ा: रंगकर्मी एवं कर्मचारी नेता अमरनाथ सिंह नेगी की धर्मपत्नी का निधन, श्रद्धांजलि दी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कर्मचारी नेता अमरनाथ सिंह नेगी की धर्मपत्नी चंपा नेगी का 69 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया। वह काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने हल्द्वानी स्थित आवास में बीते गुरूवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर यहां कर्मचारी नेताओं समेत कर्मचारियों व पेंशनरों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd

स्व. चंपा नेगी का चित्रशिलाघाट रानीबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। स्व. चंपा अपने पति, दो पुत्रों व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गई हैं। उनके बड़े पुत्र विजय नेगी सेवायोजन विभाग में कार्यरत हैं, जो पूर्व में पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। कर्मचारी नेता अमरनाथ सिंह नेगी की पत्नी के निधन पर यहां उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन आफ सर्विसेज एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। अमरनाथ सिंह नेगी इस संगठन के पूर्व में महासचिव रह चुके हैं। पेंशनरों व कर्मचारियों ने एक शोकसभा कर दिवंगत आत्मा का शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मका को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में चंद्रमणि भट्ट, पीएस बोरा, आरसी पांडेय, हेम चंद्र जोशी, ललित भट्ट, महेंद्र सिंह गुसाईं, धीरेंद्र कुमार पाठक, मनोज जोशी, टीका सिंह खोलिया, शंकर सिंह, एमसी कांडपाल, पान सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments