➤ हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग होना चाहिए: डा. नयाल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में 7 दिवसीय भारतीय भाषा कैंप एवं समर कैंप का आगाज हो गया। इसका शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने किया।
कैंप का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डा. नयाल ने भारतीय भाषाओं के महत्व पर प्रकाश डाला और हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। वहीं डॉ. निर्मल कुमार पंत ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से भारत की विभिन्न भाषाओं का विद्यार्थी परिचय प्राप्त कर पाएंगे एवं भारत के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति एवं स्थानीय गीतों को सीख सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को अनेकता में एकता का बोध होगा। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने बेसिक अभिवादन, सामान्य बोलचाल के वाक्य रोल प्ले एवं फ़्लैश कार्ड आदि के माध्यम से समझाये। बच्चों को योगाभ्यास एवं हारमोनियम का प्रशिक्षण भी दिया गया। कैंप में योगिता तिवारी एवं रेखा आर्या आदि उपस्थित रहीं।



