HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भगत'दा को पद्म भूषण मिलने पर मिठाई बांट मनाया जश्न

अल्मोड़ा: भगत’दा को पद्म भूषण मिलने पर मिठाई बांट मनाया जश्न

➤ भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में जुटकर किया खुशी का इजहार
➤ कोश्यारी को उच्च सम्मान से नवाजा जाना उत्तराखंड के लिए गर्व

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देश का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ मिलने से मंगलवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एकजुट होकर मिष्ठान वितरण किया। कोश्यारी को उच्च सम्मान मिलने को उत्तराखंड विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और खुशी में नारे लगाए। पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने इस मौके पर कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, संगठन व जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनका पद्म भूषण से सम्मानित होना हर उत्तराखंडवासी के लिए गर्व का विषय है। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भगत दा ने अपने लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सादगी और जनसेवा की मिसाल कायम की है। उनका सम्मान पूरे पर्वतीय क्षेत्र के सम्मान के समान है। दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने सदैव उत्तराखंड की संस्कृति, युवाओं और विकास के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया। उन्हें मिला यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि भगत सिंह कोश्याीरी को पद्म भूषण सम्मान मिलने से अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, देवेंद्र भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, आनंद कनवाल, सुनील कर्नाटक, रमेश धपोला, जगमोहन बिष्ट, मनोज तिवारी, कैलाश गुरुरानी, अमित साह, देवाशीष नेगी, निशा बिष्ट, पूजा मेहता, आशीष जोशी, हयात सिंह बिष्ट, ललित मेहता, आनंद भोज, नवीन बिष्ट, हरीश कनवाल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments