HomeUttarakhandAlmora10 दिन में 4 बार बढ़े ईंधन के दाम, महंगाई से दबाने...

10 दिन में 4 बार बढ़े ईंधन के दाम, महंगाई से दबाने पर आमादा मोदी सरकार: मनोज तिवारी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

➤ अल्मोड़ा के विधायक का तीखा प्रहार- ‘कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता को राहत नहीं’
➤ कांग्रेस संघर्ष कर उठाएगी जनता की आवाज, जनता आने वाले समय में देगी जवाब

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मोदी सरकार आम जनता को महंगाई के बोझ तले दबाने पर आमादा है। पहले से ही महंगाई ने आम व गरीब जनता का पसीना निकाला है, मगर सरकार यहीं पर नहीं थम रही, बल्कि लगातार आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं और 10 दिन के अंतराल में 04 बार पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हो चुकी है। जिससे जनता बेहाल है। देश में महंगाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने यह बात कही है। उन्होंने इसे सरकार की विफलता बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद मोदी सरकार इसका लाभ आम जनता को नहीं पहुंचा पा रही है।

तिवारी ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़ गए हैं। आज पेट्रोल की कीमत में लगभग 2.61 से 2.80 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 से 2.90 प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इस तरह पेट्रोल सौ रुपए के पार चला गया है। उन्होंने इन हालातों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों ने आम जनता, व्यापारियों, किसानों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। महंगाई पहले से ही चरम पर है और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर सरकार नया रिकॉर्ड बना रही हैं।

विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ जनता तक तो नहीं पहुंचा रही है, उल्टा टैक्स और अन्य शुल्क बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर सीधे प्रहार कर रही है।उन्होंने कहा कि ईंधन के दाम बढ़ने से अल्मोड़ा समेत पर्वतीय क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं का ढुलान महंगा हो चला है। जिससे रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही हैं। इसका असर फल, सब्जी, राशन और निर्माण सामग्री तक पड़ने लगा है। विधायक तिवारी ने कहा कि सरकार के लगातार विकास और जनहित के दावों की पोल धरातल पर महंगाई और आर्थिक दबाव, बेरोजगारी आदि ने खोल कर रख दी है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि आखिर सरकार कब तक आम आदमी की समस्याओं को नजरअंदाज करती रहेगी?

विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कहा, यदि सरकार ने महंगाई में जल्द राहत नहीं दी, तो जनता का आक्रोश सड़कों पर फूटेगा। साथ ही केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों व अतिरिक्त टैक्स में तत्काल कटौती करे। मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी और महंगाई के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी और यदि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा महंगाई तले दबी जनता भी समय आने पर इसका जवाब देगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments