HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: इंडियन यूथ फोरम ने ओडला गांव में जगाई स्वच्छता की अलख

अल्मोड़ा: इंडियन यूथ फोरम ने ओडला गांव में जगाई स्वच्छता की अलख

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

➤ क्लीन टू ग्रीन अभियान के तहत युवाओं ने की सफाई

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: क्लीन टू ग्रीन अभियान के 45 दिवसीय कार्यक्रम के तहत इंडियन यूथ फोरम से जुड़े युवाओं ने तीसरे चरण में दौलाघट के ओडला गांव में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। युवाओं ने ओडला के राजकीय मॉडल स्कूल व गांव के मुख्य मार्ग के आस पास सफाई अभियान चलाया।

सफाई अभियान के तहत प्लास्टिक और अजैविक कूड़े को एकत्र कर कूड़ाघर में डाला। साथ ही लोगों से कूड़े के निस्तारण की तकनीकों का पालन करने की अपील की। साथ ही आस पास के दुकानदारों को भी प्लास्टिक कूड़े को लेकर डस्टबिन रखने और उसका निस्तारण की उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इस दौरान युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक सुनीता भट्ट ने बताया कि 45 दिन का यह कार्यक्रम 8 मई से प्रारम्भ हुआ था और 22 जून तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम भी किये जायेंगे। इस अभियान में हिमानी खोलिया, आरती, वैष्णवी नेगी, अरुण भंडारी, दीक्षा,संतोषी, खुशी, मयंक रोशनी तिवारी, भावना, ममता, बबीता, सीमा भंडारी आदि कई युवा शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments