HomeUttarakhandAlmoraनशे पर प्रहार: अल्मोड़ा में फिर दो युवक करीब 5 लाख की...

नशे पर प्रहार: अल्मोड़ा में फिर दो युवक करीब 5 लाख की हेरोइन के साथ पकड़े

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: बीती रात यहां पुलिस और एसओजी की साझा टीम की चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर पर दो युवक अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ दबोचे गए। जिनके कब्जे से 16.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 4.93 लाख रुपये बताई है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, बीती रात्रि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय एवं एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग में निकली। इसी दौरान लोधिया बैरियर के पास से 02 युवकों के कब्जे से कुल 16.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इनमें सौरभ बिष्ट पुत्र बलवन्त सिंह बिष्ट, निवासी गर भनार खोल्टा, अल्मोड़ा के कब्जे से 10 ग्राम और अवैध स्मैक (हेरोइन) तथा रोहित कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी चचई, पो. कन्यालीकोट, बागेश्वर हाल निवासी सरकार की आली, अल्मोड़ा के कब्जे से 6.44 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में उनके​ खिलाफ धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अब पुलिस उनके स्मैक क्रय-विक्रय स्रोतों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल इरशाद उल्ला, राकेश खेतवाल, गणेश पाण्डे आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments