➤ पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक एसोसिएशन की बैठक में दो टूक चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक एसोसिएशन जिला बागेश्वर की बैठक में सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी लैब को पीपीपी मोड में देने के प्रयासों का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दलालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से की है।
बागेश्वर जिले के पैथोलॉजी लैब एवं एक्सरे संचालकों की बैठक शीघ्र ही एसोसिएशन के गठन कर उसके पंजीकरण पर चर्चा की गई। साथ ही संकल्प लिया कि बागेश्वर जिले को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने सरकारी अस्पताल में पैथोलॉजी लैब को पीपीपी मोड पर किसी भी प्राइवेट कंपनी के हाथ में सौँपने का प्रयास चल रहा है, लेकिन इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद अस्पतालों में दलालों का विरोध एवं उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए शीघ्र ही एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता करेगा। उन्होंने कहा कि क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट सर्टिफिकेट को प्रोविज़नल से परमानेंट करने के लिए सीएमओ से वार्ता की जाएगी।
बैठक में गरीब परिवारों के लिए रियायती दरों पर जांच हो, इसके लिए सर्वसम्मति से रेट निर्धारित करने के साथ सभी लैबो में विभिन्न जांचों की रेट लिस्ट चस्पा की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि सही मानकों पर चल लैबों पर हो रहे उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही बिना मानकों एवं अवैध लैबों पर विभागीय कार्यवाही होने पर स्वयं लैब संचालक जिम्मेदार रहेगा। उन्होंने कहा कि डायग्नोस्टिक एसोसिएशन जिला बागेश्वर की कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी जाएगी। बैठक में अमित डसीला, सुरेश मलरा, हिमांशु भटखोला, आनंद भंडारी, अर्जुन सिंह, हेम चंद्र, कैलाश कोरंगा, भुवन भंडारी, विरेन्द्र ऐंठानी आदि शामिल हुए। इनके अलावा गरूड़ व कपकोट के लैब एवं एक्सरे संचालक मौजूद थे।



