➤ घिंघारूतोला के पास हुई घटना का वीडियो वायरल, पुलिस पहुंची

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांडा पुलिस क्षेत्र के घिंघारूतोतला के पास एक पर्यटक और स्थानीय टैक्सी चालक के बीच के किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष सड़क पर एक-दूसरे पर लात और घूसे बरसाने लगे। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की आपस में हल्की टक्कर हो गई थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा था कि पर्यटक के पास बंदूक थी, हालांकि पुलिस जांच में यह बात गलत साबित हुई है। कांडा थाने के एसओ बलवंत कंबोज ने बताया कि पुलिस ने पर्यटक की पूरी जांच की है। जांच के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। एसओ ने यह भी कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की जांच अब और सख्ती से की जाएगी, तांकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।



