HomeUttarakhandBageshwar20 सूत्रीय कार्यक्रम में चंपावत पहला, तो बागेश्वर का दूसरा स्थान

20 सूत्रीय कार्यक्रम में चंपावत पहला, तो बागेश्वर का दूसरा स्थान

✸ उधमसिंहनगर जनपद तृतीय, बांकी सभी जिले पिछड़े

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर जनपद ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि पहले स्थान पर चंपावत जिला शामिल है।

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि जिले ने लगातार कार्य की प्रगति एवं उसकी मोनिटरिंग कर बीस सूत्रीय कार्यक्रम में इस वर्ष पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सभी विभागीय अधिकारियों की लगातार मेहनत, ऑनलाइन फीडिंग एवं मॉनिटरिंग का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के बाद जिले को यह रैकिंग मिली है। चंपावत जिला 98.3 प्रतिशित के साथ पहले स्थान पर रहा। बागेश्वर 98.29 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा 96.75 प्रतिशत के साथ ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर रहा। इसमें बागेश्वर जिले ने पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, टेहरी, देहरादून, चमोली जैसे जिलों को पीछे छोड़ा हे। उत्तरकाशी 12वें तथा पौड़ी सबसे नीचे पायदान पर रहा। गत वर्ष की रैंकिंग में भी बागेश्वर दूसरे स्थान पर रहा था। सीडीओ ने कहा कि आगे भी ऐसा ही सामूहिक प्रयास जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments