✸ पार्षद अंजू बिष्ट के नेतृत्व में कई लोगों ने सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर निगम अल्मोड़ा के वार्ड डुबकिया में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत को लेकर बीते गुरूवार को वार्ड के जनप्रतिनिधि व अन्य लोग पार्षद अंजू बिष्ट के नेतृत्व में नगर आयुक्त/महापौर को लिखित शिकायती पत्र सौंपा और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कथित अतिक्रमण को लेकर आक्रोश जताया।
शिकायत के अनुसार वार्ड डुबकिया के सार्वजनिक रास्ते पर जावेद अख्तर नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अवैध निर्माण की वजह से मंदिर और क्रिया-कर्म स्थल के रास्ते पूरी तरह से बंद/संकरा हो गया है। जिससे आम जनता को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और रास्ते की चौड़ाई कम होने से आए दिन क्षेत्र में विवाद और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौका-मुआयना कर अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए।
वार्डवासियों की शिकायत पर गौर फरमाते हुए महापौर अजय वर्मा ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया है। महापौर ने नगर आयुक्त को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने और मामले में तत्काल कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि इस पूरे मामले की बिना किसी दबाव के, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसे तुरंत हटाकर आम नागरिकों को राहत दी जाए। इसके बाद मौका मुआयना किया गया।
शिकायत करने वालों पार्षद अंजू बिष्ट के साथ वंदना वर्मा, दीपक कुमार, अनुप भारती, आशा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, विजय भट्ट, कुलदीप मेर, राहुल जोशी, गुंजन चमियाल, वैभव पांडे, प्रदीप आर्य, भूपेन जोशी, नवीन आर्य, अधिवक्ता वैभव जोशी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा विभाग संयोजक हिमांशु साह, विभाग सह संयोजक नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला संयोजक कमल बिष्ट ‘राहुल’, जिला सह संयोजक अनिल वर्मा, नगर संयोजक दीप चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सिकंदर पवार, हरदयाल सिंह, मजेंदर सिंह, राकेश बिष्ट, हरि कृष्ण खत्री, निकेश उपाध्याय, राजेंद्र सिंह डोभाल, महेश आर्या, राजू राम, राजेश बिष्ट, अनिल मेर, दीपू लोहनी, उमा बिष्ट, दीपा अधिकारी, आनंद वल्लभ जोशी, पवन सिंह बिष्ट, कोमल सिंह बिष्ट, संदीप रावत, नरेश सिंह मेहरा सहित कई अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।


