HomeUttarakhandBageshwarदयनीय आर्थिक हालातों ने बिगाड़ी कर्मचारियों की दशा, पलायन बढ़ा

दयनीय आर्थिक हालातों ने बिगाड़ी कर्मचारियों की दशा, पलायन बढ़ा

✸ अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड कंपनी का मामला, प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कंपनी खराब आर्थिक स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। उन्होंने उद्योग को बचाने तथा कर्मचारियों के हित में तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से 25 फरवरी 2026 को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उद्योग को दोबारा खोला गया, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। उद्योग की स्थिति सुधारने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की तत्काल आवश्यकता बताई गई है। पिछले डेढ़ माह से मैग्नेसाइट की रमन्ना बंद हैं। जिससे तैयार माल की बिक्री नहीं हो पा रही है। इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है तथा उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गया है।खराब आर्थिक स्थिति के कारण लगभग 20 प्रतिशत कर्मचारी, सुपरवाइजर तथा खदान प्रबंधक नौकरी छोड़ चुके हैं। वहीं रोजगार संकट के चलते लगभग 50 प्रतिशत क्षेत्रवासी पलायन कर चुके हैं, जिससे पूरा क्षेत्र सूना होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर 2025 को आर्थिक संकट के कारण अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्क्स यूनियन की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। डीएलसी के आदेश के बावजूद अभी तक यूनियन के चुनाव नहीं कराए गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि इसका फायदा उठाकर प्रबंधन मनमानी कर रहा है। उद्योग खुलने के बावजूद कर्मचारियों को अक्टूबर 2024 से अब तक वेतन नहीं दिया गया है। इस अवसर पर शांति लाल, गायत्री प्रसाद, सुरेन्द्र लाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments