सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। इस उपलक्ष्य में मरीजों फल वितरित किए।

कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के देश के विकास, युवा सशक्तिकरण और आधुनिक भारत के निर्माण में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा राजीव गांधी ने देश को नई सोच और तकनीकी विकास की दिशा देने का काम किया। उनके विचार और कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर ईश्वर पांडे, उम्मेद गाड़िया, संजय चन्याल, पंकज कुमार, महेंद्र रावत, गणेश कुमार, भगवत सिंह डसीला आधी मौजूद रहे।


