✸ अल्मोड़ा में कई जगह आग की घटनाएं, दमकल टीमें दिन-रात मुस्तैद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: इस बीच सूरज की तेज तपिश के साथ आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। हर रोज यत्र-तत्र से आग लगने की घटनाएं संज्ञान में आ रही हैं और अग्निशमन दस्ता लगातार सक्रिय है। सूचना मिलते ही हर जगह फायर यूनिट की टीमें मशक्कत कर आग बुझा रही हैं।

इस बीच लगातार आग की घटनाएं हो रही हैं। बीते बुधवार को नगर में हेड पोस्ट ऑफिस के पीछे परिसर क्षेत्र में आग लगी, तो सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और होजरील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया। टीम में LFM अजब सिंह, FS DVR हरि सिंह अधिकारी तथा FM कैलाश धपोला व प्रियांशु कुमार शामिल रहे। उधर, पनुवानौला से लगभग 2 किमी पहले जंगल में आग धधक पड़ी। इसकी सूचना फायर स्टेशन अल्मोड़ा को मिली। तत्काल फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर पाया गया कि आग तेजी से रिहायशी घरों की ओर बढ़ रही थी। फायर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमएफई से पंपिंग एवं होजरील की सहायता से वाहन की पहुंच तक आग पर काबू पाया। जहां फायर वाहन पहुंचना संभव नहीं था, वहां वन विभाग की टीम को सूचना दी। फायर यूनिट में LFM योगेश कुकशाल, FS DVR विपिन बड़ोला, FM जीवन जोशी, WFM मनीषा गोस्वामी व बबीता जोशी शामिल रहे।
रानीखेत फायर सर्विस ने भी दो स्थानों पर बुझाई। यह घटनाएं रानीखेत के निकट पिलखोली के पास जंगल में हुई थीं। एक जंगल की आग रिहायशी मकानों की तरफ बढ़ रही है, जिसे मकानों की तरफ से रोक लिया। फायर सर्विस टीम की एक टीम में LFM दिनेश कुमार, FS DVR राजकुमार, FM धीरेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, अरविंद कुमार व FW निकेता जबकि दूसरी टीम में LFM संदीप सिंह, FS DVR राजकुमार, FM दिनेश सिंह, दीपक सिंह व अरविंद कुमार शामिल रहे।


