HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: लैब देख रोमांचित हुए बच्चे, वैज्ञानिक सोच लेकर लेकर लौटे

अल्मोड़ा: लैब देख रोमांचित हुए बच्चे, वैज्ञानिक सोच लेकर लेकर लौटे

✸ रैंगल के बच्चों का दल पहुंचा पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग से जुड़ी आधुनिक वस्तुओं को देख ग्रामीण विद्यालय के बच्चे काफी उत्साहित हुए और उनके अनुप्रयोगों से रोमांचित हुए। जिले के ताड़ीखेत ब्लाक अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज रैंगल के छात्र-छात्राओं के इस दल को यह मौका पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब में मिला। लैब के दौरे से बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत हुई।

राजकीय इंटर कॉलेज रैंगल के छात्र-छात्राओं का एक दल पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब के भ्रमण पर पहुंचा। जीआसी हवालबाग के प्रधानाचार्य एवं एटीएल इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल ने बच्चों को आर्टिफिशल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग और 3डी प्रिंटिंग के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रवक्ता टीडी भट्ट ने बच्चों को नये—नये वैज्ञानिक आईडिया सोचने और उन पर कार्य करने के​ लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने एटीएल में 3 डी प्रिंटर, डेस्कटॉप कटिंग सिस्टम, टेलीस्कोप, आरडूनो विभिन्न प्रकार के सेंसर, ओसिलोस्कोप आदि को देखा और इनकी कार्यप्रणाली को समझा। राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के विद्यार्थियों तरुण कनवाल, तन्नू बिष्ट, माही नेगी, साक्षी, मानसी कनवाल और सौरभ ने स्मार्ट डस्टबिन, ड्रोन, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट होम, वाटर डिस्पेंसर आदि विभिन्न इन्नोवेटिव मॉडल्स बच्चों को दिखाए। बच्चों का दल राजकीय इंटर कॉलेज रैंगल के प्रधानाचार्य डॉ. दीप जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण दल में सुरेश वर्मा, शांति गोस्वामी, विमल बहादुर और ललित रावत शामिल थे। इस अवसर पर संजय पाण्डे, टीडी भट्ट, सुनीता बोरा, भगवत सिंह बगडवाल, योगिता तिवारी, रेखा आर्या आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments