HomeUttarakhandAlmoraबागेश्वर: एसीएमओ ने परखी निजी पैथोलॉजी के मानक

बागेश्वर: एसीएमओ ने परखी निजी पैथोलॉजी के मानक

✸ बोले, अनियमतता मिली तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न निजी पैथोलॉजी में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान मूल नारायण पैथोलॉजी एवं नीलकंठ पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली और निर्धारित मानकों की गहन जांच की गई।

एसीएमओ डॉ. अमित मिश्रा ने लैब के पंजीकरण संबंधी अभिलेख, साफ-सफाई व्यवस्था, बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण प्रणाली, जांच उपकरणों की गुणवत्ता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। उन्होंने लैब संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर निरीक्षण अभियान चलाकर निजी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली की निगरानी करता रहेगा, ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित जांच सुविधाएं मिल सकें।
अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई

एसीएमओ डॉ. अमित मिश्रा ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पैथोलॉजी लैब में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments