HomeUttarakhandAlmoraअलर्ट मोड में अल्मोड़ा प्रशासन, डीएम ने अधिकारियों को किया सचेत

अलर्ट मोड में अल्मोड़ा प्रशासन, डीएम ने अधिकारियों को किया सचेत

✸ मानसून सत्र में आपदाओं से निपटने को हर हाल रहें तैयार: अंशुल सिंह
✸ बैठक में गैरहाजिर ईई को कारण बताओ नोटिस भेजने के निर्देश

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। जिसमें विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण, राहत एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा आपदा नियंत्रण कक्षों की सक्रियता हर स्थिति में सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नालों एवं कलवर्टों की नियमित निगरानी करते हुए समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण किए जाएं। बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना एवं राहत कार्यों के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। तहसील एवं थाना स्तर पर संचार व्यवस्था मजबूत रखी जाए तथा आवश्यकतानुसार चेतावनी प्रणाली भी सक्रिय रखी जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस

बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रानीखेत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन जैसे गंभीर विषयों की बैठकों में अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments