HomeUttarakhandAlmoraकार्यशैली का दम: डीके जोशी व रजनीश की टीम फिर बनी सारथी

कार्यशैली का दम: डीके जोशी व रजनीश की टीम फिर बनी सारथी

✿ अल्मोड़ा में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन में एकमत से दोहराई पुरानी कार्यकारिणी
✿ दो साल के दमदार कार्यकाल व एकता की मिसाल, सदस्य बोले: ‘फिर से वही’

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अपने दो वर्षीय कार्यकाल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, जनपद शाखा अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों का ऐसा विश्वास जीता, कि जिले के फार्मेसी अधिकारियों ने एकमत से अगले दो वर्षों के लिए उन्हीं को जिम्मेदारी सौंप दी। जिले के फार्मासिस्टों ने एकमत से एक तरफ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता व समन्वय को हरी झंडी दी है, वहीं दूसरी ओर संगठन की एकता का संदेश दिया है। अब फिर से डीके जोशी व रजनीश जोशी की टीम संगठन की सारथी बनी है।

उल्लेखनीय है कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद शाखा अल्मोड़ा का नवम् द्विवार्षिक अधिवेशन बीते रविवार देर शाम संघ भवन में संपन्न हुआ। जिसमें दूसरे सत्र में जनपद की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया चली। यह प्रक्रिया मंडलीय सचिव प्रेम शंकर सिंह के नेतृत्व में चली। इसमें प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश पांडे मौजूद रहे, जबकि मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष दिगंबर रावत, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक की देखरेख में कार्यक्रम और मंथन चला। इस दौरान सभी सदस्यों ने पुराने पदाधिकारियों पर विश्वास जताया और उन्हीं के पुनर्निर्वाचन पर हामी भरी। इसके बाद कार्यकारिणी के सभी आठ पदों के लिए पुराने पदाधिकारियों के अलावा कोई नामांकन नहीं हुआ। इससे पुरानी टीम ही निर्विरोध अगले दो वर्षों के लिए चुन ली गई। जिन्हें निर्वाचन मंडल ने पद व संघ हित में कार्य करने की शपथ दिलाई।
इन पदाधिकारियों पर रही जिम्मेदारी

डीके जोशी: अध्यक्ष, जेपीएस मनराल: वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल चंद: उपाध्यक्ष, रजनीश जोशी: मंत्री, जगदीश चंद्र: संगठन मंत्री, प्रेम प्रकाश: संयुक्त मंत्री, कैलाश पपने: कोषाध्यक्ष व माया पांडेय: संप्रेक्षक।
प्राथमिकता में रहेगी संगठन एकता: डीके जोशी

शपथ ग्रहण करने के बाद दुबारा अध्यक्ष बने डीके जोशी ने कहा कि अपने संवर्गीय कार्यों को पूर्व की तरह मनोयोग से सही मंच पर रखकर समाधान करवाया जाएगा और जनपद की एकता को प्राथमिकता दी। उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यस्थल पर मनोयोग से जनता को स्वास्थ्य की सही जानकारी देते हुए दवाओं के दुष्प्रभाव से जरूर अवगत कराया जाए। जनपद मंत्री रजनीश जोशी ने कहा कि प्रांत को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित सदस्यों ने एक टीम की कार्य करने की बात कही। अंत में अध्यक्ष डीके जोशी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पांगती, प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री, पूर्व महामंत्री सीएस मेहरा, जिला फार्मेसी अधिकारी हीरा सिंह परिहार, मंडलीय टीम व निर्वाचन के सभी सहयोगी सदस्य और अपनी पूर्व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सहित जनपद के दूर दराज क्षेत्रों से आए फार्मेसी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments