HomeUttarakhandAlmoraखतरे में था गांव, रानीखेत फायर टीम बनी देवदूत

खतरे में था गांव, रानीखेत फायर टीम बनी देवदूत

✿ गांव की तरफ बढ़ रही थी जंगल में धधकी आग की लपटें

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के भतरोंजखान के करीब जंगल की आग उस वक्त खतरा बन गई, जब वह हवा के झौकों के चलते तेजी से करीब ही गांव की तरफ बढ़ने लगी। इसमें फायर स्टेशन रानीखेत के अग्निशमन दस्ते ने सूझबूझ व तत्परता का परिचय देते हुए आग पर काबू किया और गांव का खतरा टाल दिया।

जैसे ही फायर स्टेशन रानीखेत को भतरोंजखान के पास जंगल में आग लगने और उसके समीप गांव की ओर बढ़ने की सूचना मिली, तो फायर सर्विस यूनिट साजो सामान के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर तत्परता व सूझबूझ के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। तत्काल एमएफई से होजरील फैलाकर पंपिंग की तथा कुछ जगहों पर फायर कर्मियों ने आग को पीटकर बुझाया। मशक्कत के बाद फायर यूनिट समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया और उसे आगे बढ़ने से रोक लिया। फायर टीम में एलएफएम दिनेश कुमार, डीवीआर राजकुमार, एफएम जयबीर सिंह, दिनेश सिंह, प्रियंका व निकेता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments