HomeUttarakhandAlmoraसड़क पर सख्ती: अल्मोड़ा जनपद में 186 वाहनों के कटे चालान

सड़क पर सख्ती: अल्मोड़ा जनपद में 186 वाहनों के कटे चालान

⇒ यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती, 12 वाहन सीज
⇒ बिन सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार को थमाया 10 हजार का चालान

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जनपद में पुलिस द्वारा लगातार यातायात के नियमों के उल्लंघन पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए चेकिंग कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में जिले के समस्त कोतवाली, थाना एवं यातायात प्रभारियों द्वारा चलाए गए संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान कुल 186 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा कुल 12 वाहनों को सीज किया गया।

अल्मोड़ा में धारानौला क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान के तहत कार्रवाई की। इस अभियान के तहत बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखने वाले ठेकेदार अनुज प्रताप सिंह निवासी राजीव कॉलोनी, सुभाषनगर उ.प्र. के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की। जिसमें उनका 10,000 रुपये का नगद चालान किया। वहीं क्षेत्र में बिना सत्यापन के रह रहे 12 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा सभी का मौके पर पुलिस सत्यापन कराया गया।

उधर थाना लमगड़ा अंतर्गत चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली की टीम ने चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गयी। वहीं थाना भतरोंजखान अंतर्गत पुलिस टीम ने 02 कारों में लगी काली फिल्म को मौके पर हटवाया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की।

प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 06 बुलेट मोटरसाइकिलों में रेट्रो साइलेंसर लगे पाए गए। इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी मासी सतेन्द्र यादव ने 01 मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर पाया। पुलिस ने सभी रेट्रो साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की और इस प्रकार कुल 07 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह ने थाना क्षेत्र में खतरनाक ढंग से रैश ड्राईविंग करते हुए वाहन को सीज कर लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments