HomeUttarakhandAlmoraविरोध: दोपहिया वाहनों को धक्का मारकर ले गई कांग्रेस

विरोध: दोपहिया वाहनों को धक्का मारकर ले गई कांग्रेस

⇒ अल्मोड़ा, सोमेश्वर, ताकुला, हवालबाग में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन
⇒ पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाने से गुस्सा, केंद्र सरकार के पुतले फूंके

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में आज रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा, सोमेश्वर, ताकुला व हवालबाग में जोरदार प्रदर्शन कर आवाज उठाई और कोसते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसजनों ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ोतरी का दोपहिया वाहनों को धक्का लगाकर विरोध दर्ज किया।

अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है। एक ओर जनता बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। भोज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम नहीं किए, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

विरोध कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप डांगी, अख्तर हुसैन, आनंद बिष्ट, गीता मेहरा, दीपा शाह, किरण आर्य, तारा तिवारी, भैरव गोस्वामी, दिनेश पिलखवाल, निर्मल रावत, केवल सती, गोविंद मेहरा, नरेश बारकोटी, जगदीश पांडे, संजय दुर्गापाल, शरद शाह, दीपेश कांडपाल, पार्षद दीपक कुमार, मुकेश कुमार, मयंक बिष्ट, पंकज पाठक, रितिक नयाल, परितोष जोशी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments