⇒ बागेश्वर जिला अस्पताल का मामला, चिकित्सा अधीक्षक से मांगी सुरक्षा


सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां जिला अस्पताल का कार्यरत नसिंग स्टाफ भय के साये में काम कर रहे हैं। वजह है कि आए दिन मदिरा के नशे में धुत तीमारदार अस्पताल में धमक कर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। यह शिकायत नर्सिंग स्टाफ की है। जो अब सुरक्षा मांग रहे हैं। शनिवार को उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें ऐसी शिकायत का ज्ञापन सौंपा और चेताया कि एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई, तो वे कार्य बहिष्कार की मजबूर होंगी।
जिला चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ नर्सों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा से मुलाकात कर कहा कि की वे बारी-बारी से दिन-रात अपनी सेवाएं दे रही है। मरीजों की देखभाल, आपातकालीन सेवाएँ तथा अन्य चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाता है, कुछ समय से नर्सिंग स्टाफ को अत्यधिक कठिनाईयों एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से शाम के समय कई मरीजो के तिमारदार मदिरा का सेवन कर अस्पताल में पहुंचते है, स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते है। कुछ लोग हेल्प डेस्क में संपर्क करने के बजाय स्टाफ को व्यक्तिगत मोबाईल पर बात करने का दबाव बनाते है, जिससे मरीजों के सेवा कार्य में प्रभाव पड़ता है। जिससे ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों डर व भय के साये में कार्य करने को मजबूर है। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों के मरीजो से मिलने का समय तय कर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र उन्हें सुरक्षा मुहैया नही करायी जाती, तो मजबूरन उन्हें कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान रेखा रौतेला, रेखा, मधु, पूनम, पूनम सिंह, भावना, ममता, भावना, उमा, गीतांजलि, दीपा, दीप्ति, इंदु, कविता आदि मौजूद थे


