⇒ शिष्टाचार भेंट में शिक्षा मंत्री से डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला आश्वासन


सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: डायट प्रशिक्षित डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से उनके यमुना कालौनी स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने प्राथमिक शिक्षा भर्ती से जुड़ी अपनी समस्याएं तथा मांगें मंत्री के समक्ष रखीं।
प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री से जल्द से जल्द रिक्त पदों पर भर्ती की मांग की। शिष्टमंडल में शामिल प्रशिक्षु अंशुमान सिंह भंडारी, मोहित भट्ट, रितेश चंद्र, नवीन चौहान, अनूप रावत, अंकित ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उन्हें पूर्ण आश्वासन दिया है। बताया कि प्राथमिक शिक्षा भर्ती की घोषणा शीघ्र ही सार्वजनिक रूप से की जाएगी। शैक्षिक सत्र समाप्त होते ही नई भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। प्राथमिक शिक्षा में उपलब्ध सभी रिक्त पदों को रोका नहीं जाएगा, बल्कि उन पदों पर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर उन्हें भरा जाएगा। सभी रिक्त पद डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए ही हैं। सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।


