HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लॉकडाउन में अब हर व्यापारी को दें व्यापार करने की...

अल्मोड़ा : लॉकडाउन में अब हर व्यापारी को दें व्यापार करने की अनुमति, नगर व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, खराब आर्थिक स्थिति का दिया हवाला…..

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में नगर के तमाम व्यापारियों की गंभीर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें व्यापार करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि गत एक माह से सभी व्यापारियों का रोजगार बंद है और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। जिससे उन्हें जीवन यापन करने में बहुत कठिनाई उत्पन्न हो रही है। कुछ को तो एक वक्त का भोजन तक मिलना कठिन हो रहा है। उन्होंने निवेदन किया कि इस महामारी को देखते हुए हर व्यापारी को अब व्यापार करने की अनुमति प्रदान की जाये। उन्होंने कहा कि स्थानीय मजदूर जो मिस्त्री आदि का काम करते हैं, उन्हें आर्थिक सहयोग दिया जाये। प्रशासन से आग्रह किया कि स्थानीय मजदूरों को राशन किट भी वितरित किये जायें। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष सुशील साह, मयंक बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, अनिता रावत, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कार्तिक साह, दर्शन रावत, मुमताज कश्मीरी, अभ्य साह, मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments