HomeUttarakhandBageshwarCBSE Result: कौसानी की मानषी बिष्ट बनीं जिला टॉपर

CBSE Result: कौसानी की मानषी बिष्ट बनीं जिला टॉपर

बागेश्वर जनपद का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में बागेश्वर जनपद के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष जनपद का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें केंद्रीय विद्यालय कौसानी की छात्रा मानषी बिष्ट ने 95.8% अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय के गौरव भट्ट (95.6%) और जिम कार्बेट स्कूल के स्पर्श पांडेय (95.4%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

केंद्रीय विद्यालय कौसानी में मानषी बिष्ट ने वाणिज्य वर्ग में 95.8% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनके साथ दिगंबर कैड़ा (93.8%) और तनुजा पांडे (93%) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान वर्ग में भावना दोसाद ने 90%, विवेक बोरा ने 86.6% और अनुज बोरा ने 85% अंक प्राप्त किए। उधर, केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर में भरत सिंह कुंवर 87.2% अंकों के साथ अव्वल रहे।

कौसानी की मानषी बिष्ट ने 95.8% अंकों के साथ जिला टॉप किया
जिम कार्बेट के स्पर्श पांडेय ने 95.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया

जवाहर नवोदय विद्यालय की शानदार सफलता

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने परीक्षा में परचम लहराया है। छात्र गौरव भट्ट ने 95.6% अंकों के साथ विद्यालय ही नहीं बल्कि जिले की मेरिट सूची में भी दूसरा स्थान बनाया। निकिता गोस्वामी 93.6% अंकों के साथ दूसरे और योगेश देवली 92.6% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

जिम कार्बेट और कंट्रीवाइड स्कूल के होनहार

जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल के स्पर्श पांडेय ने 95.4% अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की सृष्टि बनकोटी, स्नेहा जोशी और आदित्य तिवारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की खनक डसीला ने 94% अंकों के साथ वाणिज्य वर्ग में विद्यालय टॉप किया। विज्ञान वर्ग में मृदुल उपाध्याय (91%), हर्षित अधिकारी (90%) और सृष्टि कुटोलिया (90.2%) ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

महर्षि विद्या मंदिर और आनंदी अकादमी की उपलब्धि

महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में हर्षिता पांडेय ने 500 में से 468 अंक (93.6%) प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। विजय कुमार 92.2% के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आनंदी अकादमी घिरौली में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होने पर जश्न का माहौल रहा, जहाँ तनमय राठौर 88.6% अंकों के साथ स्कूल टॉपर बने। संस्कृतिक पाठक और निहारिका बघरी ने भी क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सेंट एडम्स और अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का रिपोर्ट कार्ड

सेंट एडम्स स्कूल के विज्ञान वर्ग में हमजा सिद्दीकी (87.8%) और वाणिज्य वर्ग में वैष्णवी कांडपाल (84%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरकारी विद्यालयों में भी बेहतरीन परिणाम देखने को मिले; अटल उत्कृष्ट राइंका वज्यूला में विज्ञान वर्ग की संजना ने 91% अंक लेकर टॉप किया। वहीं, अटल उत्कृष्ट राइंका सूपी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहाँ पंजीकृत सभी 31 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 22 छात्र प्रथम श्रेणी में सफल रहे।

सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को

सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों—सुखविंदर सिंह विर्दी, गौरव पंत, मोहन प्रकाश और पूरन चंद्र कपिल—ने विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है। जनपद के मेधावियों की इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments