HomeUttarakhandAlmoraबागेश्वर के होनहारों का कमाल, मेहनत से मचाया धमाल!

बागेश्वर के होनहारों का कमाल, मेहनत से मचाया धमाल!

►► CBSE RESULT: केंद्रीय विद्यालय कौसानी की मानषी बिष्ट बनीं जिला टॉपर

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सीबीएसई की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम बागेश्वर जनपद में शत-प्रतिशत रहा। होनहारों की मेहनत रंग लाई और उन्होंने कमाल कर दिखाया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय कौसानी की मानषी बिष्ट ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया, जबकि जवाहर नवोदय के गौरव भट्ट ने 95.6 प्रतिशत व जिम कार्बेट के स्पर्श पांडेय ने 95.4 प्रशित अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

केंद्रीय विद्यालय कौसानी में वाणिज्य विषय में मानसी बिष्ट 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, दिगंबर कैड़ा 93.8 के साथ दूसरा तथा तनुजा पांडे ने 93 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में भावना दोसाद 90 प्रतिशत, विवेक बोरा 86.6 प्रतिशत व अनुज बोरा 85 प्रतिशत अंक के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अटल उत्कृष्ट राइंका वज्यूला में विज्ञान वर्ग की संजना ने 91 प्रतिशत, तुषार कुमार ने 78.8 प्रतिशत, विनीता ने 77 प्रतिशत प्राप्त कर क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर के भरत सिंह कुंवर (87.2 प्रतिशत) प्रथम, भगवान सिंह (84.4 प्रतिशत) द्वितीय तथा कृष्णा भंडारी (83.6 प्रतिशत) तृतीय रहे।
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल का परिणाम उत्कृष्ट

बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का परिणाम अत्यंत शानदार एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा खनक डसीला ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य वर्ग में विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मृदुल उपाध्याय ने 91 प्रतिशत, हर्षित अधिकारी ने 90 प्रतिशत तथा सृष्टि कुटोलिया ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त कृतिका रौतेला एवं नेहा गढ़िया ने 87-87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह विर्दी ने कहा कि परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
हर्षिता ने 93.6 फीसदी अंकों के साथ किया टाप

बागेश्वर। महर्षि विद्या मंदिर बिलौना के सीबीएसई कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय की छात्रा हर्षिता पांडेय ने कुल 500 में से 468 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विजय कुमार ने 92.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय व दिव्यांशु जोशी ने 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आनंदी अकादमी घिरौली के तनमय स्कूल टापर

बागेश्वर। आनंदी अकादमी घिरौली में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। छात्र तनमय राठौर ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टापर बने। वहीं संस्कृतिक पाठक ने 82.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि निहारिका बघरी ने 79.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव पंत एवं प्रबंधक मनमोहन भाकुनी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जवाहर नवोदय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बागेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र गौरव भट्ट ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं निकिता गोस्वामी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। योगेश देवली ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर मेधावी विद्यार्थियों की सूची में अपनी जगह बनाई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन को इस सफलता का मुख्य आधार बताया।
जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रोशन किया नाम

बागेश्वर। जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा के बोर्ड का परिणाम शानदार रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र स्पर्श पांडे ने 95.4 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वही विद्यालय की ही छात्रा सृष्टि बनकोटी ने 86.8 प्रतिशत, स्नेहा जोशी ने 84.8 और आदित्य तिवारी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य पूरन चंद्र कपिल ने कहा कि परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन और सहयोग से बेहतर रहा है।
यहां विज्ञान व वाणिज्य के बच्चों ने दिखाए मेहनत के रंग

बागेश्वर। सेंट एडम्स, विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग में हमजा सिद्दीकी ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हर्षित बड़सीला ने 84.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रोहित सिंह ने 84.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तृप्ति रावत ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वाणिज्य वर्ग में वैष्णवी कांडपाल ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उर्वशी परिहार ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अवंति बिष्ट ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राइंका सूपी का परीक्षाफल शत-प्रतिशत

बागेश्वर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज, सूपी का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 31 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत थे, जिनमें सभी 31 विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इनमें 22 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि नौ विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रधानाचार्य मोहन प्रकाश ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास और मेहनत का परिणाम है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments