►► पुलिस मुख्यालय देहरादून से मिलीं, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां ट्रैफिक पुलिस को 02 बुलेट मोटर साइकिल आवंटित की गई हैं, जिनका प्रयोग कर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे जवानों को व्यवस्था बनाने में सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुदृढ़ बनेगी।
यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय, देहरादून ने जनपद अल्मोड़ा में 02 बुलेट मोटर साइकिल आवंटित की हैं। आज बुधवार को एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात बलवन्त सिंह रावत ने पुलिस लाइन से दोनों बुलेट मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर नगर क्षेत्र के लिए रवाना किया। इन वाहनों से यातायात पुलिस की नगर क्षेत्र में त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


