HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 'मानवता को जीवित रखना' थीम के साथ मनाया गया विश्व रेडक्रास...

अल्मोड़ा: ‘मानवता को जीवित रखना’ थीम के साथ मनाया गया विश्व रेडक्रास दिवस

सामाजिक सरोकारों के पुरोधा हुए सम्मानित

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। जनपद में आज विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर हुक्का क्लब के सभागार में एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। रेडक्रास समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मानवता की सेवा करने वाले स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं के योगदान को रेखांकित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि विश्व रेडक्रास दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को संस्था के संस्थापक हेनरी डयूनेंट के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने रेडक्रास की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था युद्ध, प्राकृतिक आपदा, आपातकाल और घायलों की सेवा के लिए विश्वभर में समर्पित है। पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जे.सी. दुर्गापाल ने रक्तदान की महत्ता पर जोर दिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं को निरंतर सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अल्मोड़ा रेडक्रास के चेयरमैन आशीष वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष विश्व रेडक्रास दिवस की थीम “मानवता को जीवित रखना” रखी गई है। उन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान रेडक्रास द्वारा जनपद में किए गए विभिन्न राहत कार्यों, स्वास्थ्य शिविरों और आपदा प्रबंधन प्रयासों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

रक्तदाताओं और समाजसेवियों का सम्मान

समारोह के मुख्य आकर्षण में सम्मान समारोह शामिल रहा, जहाँ मानवता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 24 रक्तदाताओं और 20 प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने रेडक्रास के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर निगम प्रशासन रेडक्रास की गतिविधियों में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन समिति के सचिव विनीत बिष्ट द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में युवा रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’, युवा सचिव मनोज भण्डारी ‘मन्टू’, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, हरीश कनवाल, संदीप नयाल और पार्षद अर्जुन बिष्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जोशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, आनंद सिंह बगड़वाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी और दीवान सिंह सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. अविनाश, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, बी.एस. मनकोटी, राजेन्द्र तिवारी और मनमोहन चौधरी जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की और रेडक्रास के मानवीय मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments