HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मेधावी छात्राओं की संख्या में इजाफा बेटियों की प्रगति का प्रमाण-...

अल्मोड़ा: मेधावी छात्राओं की संख्या में इजाफा बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या

►► सोमेश्वर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में बोली महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री, मेधावी हुए सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मंत्री कहा कि महाविद्यालय के​ विकास के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं और अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तत्परता से कार्य किए जाएंगे।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में छात्राओं की ज्यादा संख्या बेहद हर्ष का विषय है, जो शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार भी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि छात्र जीवन में केवल विषयों का अध्ययन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सामाजिक अनुशासन, समर्पण, परिश्रमशीलता और देश भक्ति जैसे गुणों का विकास भी युवाओं में होना जरूरी है।

समारोह में रंगारंग कार्यक्रम हुए और महाविद्यालय की प्रगति की आख्या प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. एके जोशी, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, कुंदन भंडारी, भुवन जोशी, खड़क सिंह नेगी, शंकर बिष्ट, कमल गिरी, धीरज जोशी, सुरेश बोरा, हरीश कुमार, प्रो. कमला धौलाखंडी, डॉ. सीपी वर्मा, डॉ. कंचन वर्मा, डॉ. राकेश पांडे, डॉ. भावना, नीरज पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष सलोनी भंडारी सहित छात्रसंघ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments