HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पनुवानौला में बोलेरो खड्ड में गिरी, सौभाग्य से बच गए चार...

अल्मोड़ा: पनुवानौला में बोलेरो खड्ड में गिरी, सौभाग्य से बच गए चार लोग

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा, 26 अगस्त। बुधवार अपराह्न पनुवानौला में एक बोलेरो सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। सौभाग्य से इसमें सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत है कि किसी को भी कोई चोट नहीं आई। सिर्फ चालक के पैर में हल्की चोट आई और समीप ही अस्पताल में चेकअप के बाद घर भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो संख्या यूके 01 टीए 3763 पनुवानौला से शौकियाथल की ओर जा रही थी। इतने में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पनुवानौला के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देते वक्त संतुलन गड़बड़ाया और बोलेरो करीब 100 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। जहां एक पेड़ पर अटक गई। इसमें चालक गोविंद राम समेत चार लोग सवार थे। इसे भगवान की कृपा ही कहेंगे कि चारों में से किसी को भी कोई चोट नहीं आई। सिर्फ चालक गोविंद राम के पैर में मामूली चोट आई और उसने नजदीक ही अस्पताल में दिखाया, मगर उसे घर भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments