HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस...

अल्मोड़ा: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

गलत नीतियों से बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई: भूपेंद्र भोज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बेतहाशा बढ़ोतरी किए जाने के खिलाफ आज अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने इस निर्णय को जनविरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई इस भारी वृद्धि पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बेलगाम होती जा रही है। ₹993 की एकमुश्त बढ़ोतरी ने व्यापारियों और आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है।

जिलाध्यक्ष भोज ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की बुनियादी समस्याओं को दरकिनार कर केवल अपना राजस्व बढ़ाने में मशगूल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय की दुकान चलाने वाले छोटे व्यापारियों और अन्य व्यवसायों की लागत बढ़ जाएगी। इसका सीधा परिणाम यह होगा कि खाद्य सामग्री महंगी होगी और अंततः महंगाई का यह बोझ गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं की जेब पर ही पड़ेगा।

कांग्रेस ने इस फैसले को “आग में घी डालने” जैसा बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता पहले से ही रिकॉर्ड बेरोजगारी और आसमान छूती महंगाई से त्रस्त है, ऐसे में इस तरह का आर्थिक बोझ डालना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित में इस फैसले को वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस जन और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूथ जिलाध्यक्ष विक्रम फर्तयाल, दीप डांगी, गोविंद बाल्टयाल, नारायण दत्त पांडे, वी के पांडे, शरद शाह, दीपा शाह, जिला महामंत्री निर्मल रावत, दिनेश पिलखवाल, पार्षद मुकेश कुमार, विकास कुमार, वैभव पांडे, देवेन्द्र धोनी, किरण आर्य, प्रवीण भोज, जगदीश पांडे, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, रवींद्र कुमार टम्टा, व्यापार मंडल से भैरव गोस्वामी, अल्मोड़ा व्यापार मंडल महासचिव वकुल साह, अजय नेगी, पंकज भैसोड़ा, कार्तिक साह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, पारस डसीला, एडवोकेट महेश चंद्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह भाकुनी, अनूप सिंह, राज चौहान और दीपेश कांडपाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments